फतेहपुर 3 जुलाई (आरएनएस)। खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय बाइक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुघौरपुर गांव निवासी स्व0 परसन का पुत्र श्याम बाबू शुक्रवार की सुबह बाइक से कस्बा सामान लेने जा रहा था। तभी एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

