समाधान दिवस पर एसडीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
रामसनेहीघाट, बाराबंकी,18 अपै्रल (आरएनएस)। में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार कर निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह के अतिरिक्त नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, ईओ रामसनेहीघाट संतोष कुमार चौधरी, कानूनगो नानक शरण, महेश वर्मा और ईओ दरियाबाद सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम अनुराग सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कागजों पर केवल औपचारिकता पूरी करना स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एसडीएम ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी विवादित मामले में निस्तारण से पहले दोनों पक्षों को सुना जाए और निर्णय केवल तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकारी सुरक्षित भूमियों से अवैध कब्जा तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना था, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। प्रशासन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

