*तहसील लालगंज में मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक एवं तहसील सदर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं
*तहसील लालगंज में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 60 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 03 का निस्तारण एवं तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 91 में से 15 का मौके पर किया गया निस्तारण
मीरजापुर ,04 अपै्रल (आरएनएस)। शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह एवं तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओ को सुना गया। तहसील लालगंज में मण्डलायुक्त के समक्ष प्राप्त 60 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 3 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए अन्यथा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। तहसील सदर में जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियो की समस्याओ सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा 91 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई जिसमें मौके पर 15 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई का फीडबैक लिया जा रहा है। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, भूमि विवाद एवं ग्राम सभाओं में अवैध कब्जे वाली जमीनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निस्तारण कराएं इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। धारा-67 में अभियान चलाकर प्रकरणो का निस्तारण करें व उप जिलाधिकारी इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस में आने वाले सभी संदर्भो को अधिकारी गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित लार्भीपरक योजनाओ से शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को योजना से आच्छादित किया जाए। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलों में यथा तहसील मडि़हान में अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 99 प्रार्थना पत्रों में से 10 का निस्तारण एवं चुनार में अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 84 प्रार्थना पत्रो में से एक निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

