*स्वामीनारायणा नंद तीर्थ जी के सानिध्य में होगा महायज्ञ
लालगंज, मीरजापुर ,04 अपै्रल (आरएनएस)। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के बगल आयोजित नौ दिवसीय शिव महायज्ञ की शनिवार की 11 बजे दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गंगहरा कलां से लहंगपुर से मुंशीपुर स्थित नदी से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप पर पहुंची। कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज रथ पर सवार होकर कलश यात्रा में शामिल रहे। लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कलश उठाई महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पैदल चली। इस दौरान कन्याओं, महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद महिलाओं ने पवित्र मन से नदी का जल भरकर पुन: यज्ञ मंडप लाई। शांति व्यवस्था के तौर पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम के साथ व यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, जगत नारायण दुबे, गोविंद प्रसाद दुबे, रामजतन दुबे, अमरेश चंद्र दुबे मुनी, रामगोपाल दुबे, भीम दुबे, राजेंद्र सिंह यादव के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

