प्रयागराज,04 अपै्रल (आरएनएस)। इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा एमएलसी डॉ मान सिंह ने कहा कि बीजेपी ने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों को ठगने का काम किया है। आज बुजुर्ग अध्यापक टेट की परीक्षा के लिए परेशान हैं, उनको नौकरी का खतरा बना हुआ है। बीजेपी ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन छीन कर उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली है। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी तो नहीं दे पाई लेकिन बीजेपी ने दो करोड़ बेरोजगार जरूर पैदा कर दिया।
स्नातक एमएलसी सपा नेता डॉ मान सिंह का कहना है कि स्नातक एमएलसी चुनाव में बीजेपी इस कदर भयभीत है कि प्रत्याशी नहीं दे पा रही है। बीजेपी के अंदर सिर फुटौवल है और भयानक हार के डर से फैसला नहीं ले पा रही है।
अपनी जीत को सुनिश्चित बताते हुए सपा नेता ने कहा कि दो तिहाई वोट सपा को मिलेगा और ऐतिहासिक जीत होगी। बीजेपी कोई तिकड़म नहीं कर पाएगी क्योंकि अब बीजेपी जाने वाली है, जनता ने मूड बना लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

