डीआरएम प्रयागराज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की दी जानकारी
प्रयागराज ,04 अपै्रल (आरएनएस)। मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने आज डीआरएम कार्यालय के संकल्प सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक सामान्य, दीपक कुमार; अपर मण्डल रेल प्रबंधक परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा, धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय अकांशु गोविल, सीनियर डीसीएम कोचिंग हरिमोहन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर – ढ्ढढ्ढढ्ढ, अंकित गुप्ता उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, माल ढुलाई तथा यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। समय पालन में सुधार, ट्रेनों की संचालन क्षमता में वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मण्डल द्वारा स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई । अंत में उन्होंने यात्रियों से रेलवे सेवाओं के बेहतर उपयोग एवं सहयोग की अपील की।
डीआरएम श्री अग्रवाल ने बताया कि फ्रेट लोडिंग 7.945 मिलियन टन, अनलोडिंग में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 47.83 एमटी रहा। अनलोडिंग के आधार पर प्रयागराज डिवीजन का स्थान 9वां रहा। उन्होंने बताया कि मालगाडिय़ों की गति +7.1त्न की वृद्धि और यार्डिंग सहित +12.9त्न की वृद्धि रही। वित्तीय वर्ष में 13,779 ट्रेन ऑन डिमांड सहित कुल 1,46,832 ट्रेनों का संचालन किया गया।
डीआरएम ने कहा कि माघ मेला के दौरान 599 आउटवर्ड ट्रेनों एवं 205 इनवर्ड ट्रेनों का संचालन किया गया। इस दौरान कुल 804 विशेष ट्रेनों एवं 7490 नियमित ट्रेनों का संचालन किया गया। 13 जोड़ी ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल से गोविन्दपुरी स्टेशन पर शिफ्ट किया गया। 6 जोड़ी ट्रेनों की गति 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा की गई। उन्होंने बताया कि 11 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया, 10 ट्रेनों के नए ठहराव 7 स्टेशनों पर शुरू किए गए और 18 नई ट्रेन जोड़ी का परिचालन शुरू किया गया। पाएगी क्योंकि अब बीजेपी जाने वाली है, जनता ने मूड बना लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

