प्रयागराज ,04 अपै्रल (आरएनएस)। देवपती मेमोरियल ट्रस्ट और प्रबुद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान के प्रतीक राष्ट्रनायक बोधिसत्व डा. बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर (जन्म 14 अप्रैल 1891) की 135 वीं जयंती के सम्मान में अप्रैल माह के प्रथम रविवार यानी आज 05 अप्रैल 2026 को रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ का आयोजन हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पूर्वाह्न 06 बजे से शुभारम्भ होगा। यह दौड़ डा. अम्बेडकर प्रतिमा से पत्थर चर्च गिरजाघर, सुभाष चौराहा, तुलसी दास चौराहा, प्रयाग संगीत समिति तिराहा, हार्ट स्टफ चौराहा, जीएचएस चौराहा, प्रधान डाक घर चौराहा से अपने उदगम स्थल तक लगभग तीन किलोमीटर की रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ कराई जा रही है।
इस दौड़ में क्रमश: चार रनअप में क्रमश: दो महिला और दो पुरुष धावकों को क्रमश: पांच हजार और ढाई हजार की नकद राशि व सम्मान पत्र देकर 14 अप्रैल को डा. अम्बेडकर मेला में सम्मानित किया जायेगा। रनअप में दो पुरुष और दो महिला घावक को ही नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा बाकी सभी प्रतिभागी धावको को सांत्वना सम्मान में शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

