प्रयागराज ,04 अपै्रल (आरएनएस)। भाजपा कीडगंज मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला महाभियान का आयोजन पंजाबी धर्मशाला कीडगंज में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यशाला के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास कार्यकर्ताओं के संघर्षों के दास्तान है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी अपनी विकास की गौरव गाथा लिखी है। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अनुष्ठान भारत की विराट विचार धारा का ग्रन्थ है जिसमें अनेकता में एकता और भारत की महान संस्कृतियों की झलक दिखाई देती है। जिसको लेकर भाजपा भारत की सांस्कृतिक विरासत और उसकी विचारधारा को विश्व पटल पर रेखांकित कर रही है।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, राजेश केसरवानी, जयश्री जायसवाल, शलभ जायसवाल, मीनू पांडे, सीमा सागर, पूनम गुप्ता, पार्षद मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति, रुद्रसेन जायसवाल, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, आभा भारती गोस्वामी, अमर सिंह, मनोज मिश्रा, टी पी मिश्रा, सतेन्द्र तिवारी लाल भाई, हिमालय सोनकर, विनय मिश्रा, राजू राव, सनी सोनकर अजय शर्माआदि कीडगंज मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

