चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज,04 अपै्रल (आरएनएस)। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शुआट्स क्रिकेट क्लब को चार रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के मो. हम्माद के बहुमुखी प्रदर्शन ( 74 रन, 48 गेंद, नौ चौके व एक छक्का एवं 5.3 – 0 – 24 -1 ) किया।
शनिवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए ने 25.4 ओवर में 165 रन ( मो. हम्माद 74, अबान अहमद व मो. अली 16 – 16 रन, समीर 2/15, तल्हा 2/36, अल बशर अली, हम्माद व अर्शलान एक – एक ) पर सिमट गई। जवाब में शुआट्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.3 ओवर में 161 रन ( आरुष 69, अर्शलान 18 रन, अबान अहमद 2/20, अमन सिंह 2/29, मो. हम्माद, अर्हम अहमद एवं मो. हमजा खान एक – एक विकेट ) ही बना सकी। मैच में अजय कुमार व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

