लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। आपदा के समय ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डरÓ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को शनिवार को छतर मंजिल स्थित नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र पर लखनऊ के विभिन्न प्रखंडों के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह प्रमाण-पत्र नागरिक सुरक्षा के राज्यस्तरीय केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, बीकेटी में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण “प्लानिंग फॉर इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस कोर्स” पूर्ण करने के उपरांत प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा द्वारा वितरित किए गए।प्रमाण-पत्र वितरण के बाद मनोज वर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, विशेष रूप से तब जब बाहरी सहायता पहुंचने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सबसे पहले मौके पर पहुंचकर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डरÓ की भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक स्वयंसेवक को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते रहना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।कार्यक्रम में डिविजनल वार्डेन अरविन्द कुमार मिश्रा, दिनेश मोहन माथुर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, डा. पंकज कुमार, जगदीश यादव, स्टॉफ ऑफिसर कमलेश सिंह, आईसीओ सईद अख्तर, पोस्ट वार्डेन मनोज तिवारी, अमर कुमार, अनंत सिंह तोमर, संदीप कुमार, ज्योति खरे, मुन्नी देवी मिश्रा, दीप नारायण त्रिपाठी, शिवम् कुमार कश्यप, सैय्यद तुफैल अब्बास, सरोज शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अमिताभ राय, पंकज पन्त, अजय गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

