लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। थाना चिनहट क्षेत्र के बसन्त विहार कॉलोनी, कमता में किराए के कमरे में रहने वाली एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार बसन्त विहार कॉलोनी निवासी मकान मालिक काशीनाथ शुक्ला ने सूचना दी कि उनके मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना चिनहट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच के दौरान महिला की पहचान निशा सिंह यादव (उम्र करीब 26 वर्ष), पुत्री जितेंद्र यादव, मूल निवासी ग्राम पियरा राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। वह सोनी उपाध्याय पत्नी राम सेवक उपाध्याय के मकान में किराए पर रह रही थी।मकान मालिक के अनुसार प्रात: लगभग 09:15 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने तथा आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां महिला पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।महिला कांस्टेबल की सहायता से शव को नीचे उतारकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

