लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पीडि़ता को सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री को पवन उर्फ बन्टी पुत्र मिठाईलाल, निवासी कसमंडी थाना मलिहाबाद, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर थाना मोहनलालगंज में मुकदमा संख्या 127/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और पीडि़ता की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को पीडि़ता को सकुशल बरामद कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी पवन उर्फ बन्टी (उम्र करीब 20 वर्ष) को किसान पथ अंडरपास, थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अतुल सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल सपना गुप्ता शामिल रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

