लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लंबित मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत थाना इटौंजा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर, लखनऊ द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में थाना इटौंजा से संबंधित वाद संख्या 335/11, अपराध संख्या 23/11 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वारंटी अभियुक्त वीरेन्द्र रैदास (उम्र 32 वर्ष) पुत्र चुतरी रैदास, निवासी दुगवर मजरा बीरमपुर थाना सैरपुर, लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी अधिपत्र से अवगत कराया और दिनांक 03 अप्रैल 2026 को उसे पुलिस हिरासत में लिया। बताया गया कि अभियुक्त न्यायालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी एवं कांस्टेबल रजत सिंह थाना इटौंजा शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

