लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक संदेश में कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसे लेकर युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर ‘पीडीए सरकार बनानेÓ और ‘संविधान बचानेÓ के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और संविधान बचेगा तो अधिकार एवं आरक्षण भी सुरक्षित रहेंगे। इससे युवाओं को बिना भेदभाव के काम, कारोबार और रोजगार के समान अवसर मिलेंगे तथा वे अपने परिवार के सपनों को पूरा कर सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज से पीडीए युवाओं का नया नारा है— पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश के युवा इस बार किसी भी प्रकार की चुनावी अनियमितता, चालबाजी या घोटाले को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रभारी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और बाहर से आकर नकली मतदान करने वाले लोगों को पकड़कर प्रमाण सहित पुलिस के हवाले करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में होने वाला चुनाव भाजपा के लिए सबसे कठिन चुनाव साबित होगा, क्योंकि सतर्क पीडीए युवा हर वोट पर नजर रखेंगे।उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न करें और अपना संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सोच-समझकर और शांत रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए पीडि़त वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना होगा, ताकि समाज को पीड़ा, दुख और अपमान से मुक्ति दिलाई जा सके।उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान, मजदूर और कारोबारी वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हैं और अब परिवर्तन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए सम्मान और सामाजिक न्याय का आंदोलन है और इसके उत्थान के लिए सभी को स्वयं आगे आकर संघर्ष करना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

