लखनऊ ,04 अपै्रल (आरएनएस)। अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि युद्ध जैसे वातावरण के बीच इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में गेहूं के खेत में एक बड़े ड्रोन के गिरने से दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों को आशंका हुई कि कहीं यह कोई मिसाइल तो नहीं है, जो किसी युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहां आ गिरी हो।उन्होंने कहा कि यदि यह किसी सरकारी परीक्षण या प्रयोग का हिस्सा था, तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर सतर्क किया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ड्रोन के संचालन को लेकर भरोसा नहीं है, तो आम नागरिकों के इलाकों में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया। उन्होंने कहा कि यदि यह ड्रोन खेत के बजाय किसी बस्ती में गिर जाता, तो इससे जान-माल की गंभीर हानि हो सकती थी।अखिलेश यादव ने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि तथा मानसिक आघात का आकलन कर उसे उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे सभी परीक्षण निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किए जाने चाहिए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में परीक्षण कार्यों की सफलता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैफई क्षेत्र के लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब ड्रोन संचालन में ही दिक्कत आ रही है, तो सैफई की हवाई पट्टी से विमान संचालन कैसे सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सैफई की हवाई पट्टी को राजनीतिक कारणों से बिना समुचित रखरखाव के उपेक्षित छोड़ दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

