लखनऊ,04 अपै्रल (आरएनएस)। थाना माल क्षेत्र में युवक का अपहरण कर मारपीट और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार ग्राम पीरनगर निवासी शिवा शर्मा ने थाना माल में तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उसे जबरन अगवा कर लिया और मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके तीन मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल फेजर नंबर क्क32छ्वक्क8647 छीन ली तथा फिरौती की मांग की। इस मामले में थाना माल पर मुकदमा संख्या 71/26 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान 4 अप्रैल 2026 को थाना माल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वीरपुर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेरा सिंह उर्फ शेरबहादुर निवासी कस्बा माल, अनुभव तिवारी निवासी कस्बा माल तथा करन सिंह उर्फ योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौरेया थाना माल शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन (वीवो ङ्क21श्व और नथिंग) तथा एक मोटरसाइकिल यामाहा फेजर नंबर क्क32छ्वक्क8647 बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।इस कार्रवाई में थाना माल पुलिस और क्राइम टीम उत्तरी जोन की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

