कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को स्कूल चलो अभियान 2026-27″ का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय शिवपुर, वाराणसी से प्रात: 9:30 बजे आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सजीव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड ने संयुक्त रूप से शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को शांतिपूर्वक सुना। सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही सांसद एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद एवं अधिकारियों द्वारा स्कूल चलो अभियान 2026-27 के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राम जियावन मौर्य, जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रवण कुमार गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा, नीरज बंका, अखिलेश कुमार चौधरी, रविन्द्र पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

