कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने निर्माणाधीन महात्मा गौतम बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कराई जा सके। उन्होंने अब तक प्राप्त बजट एवं व्यय की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि माह सितम्बर तक आवश्यकता अनुसार एकेडमिक ब्लॉक, छात्रावास- हास्टल, मुख्य द्वार- मेन गेट, क्लास रूम सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषकों की सुविधा एवं उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी किसानों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता सॉयल कंडीशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि माह अप्रैल में विशेष अभियान चलाकर किसानों को मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। कषि मंत्री ने फॉर्मर रजिस्ट्री का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी ग्राम सभाओं में शिविर आयोजित कर कृषकों के मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर को पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 3 करोड़ 12 लाख किसान किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। जिन किसानों द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। उन्हें योजना का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने के बाद ही प्रदान किया जाएगा। इ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

