—- मोतीचक विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलवा सुदामा का मामला।
कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के मोतीचक विकास के ग्राम पंचायत बेलवा सुदामा में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे आरसीसी सडक निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। उक्त गांव निवासी अमरजीत यादव ने खंड विकास अधिकारी मोतीचक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो अजय सिंह के घर से इस्माइल के घर तक कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और मोरंग बालू की जगह लाल मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि ग्राम सभा में कराए गए सभी निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार सामने आ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोतीचक श्वेता मिश्रा ने कहा कि शिकायत मिली थी, जांच कराई जा रही है, अगर ऐसा हुआ होगा तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

