कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के समीप स्थित एक खाली प्लॉट में सूखा कूड़ा एवं पत्ता जलाए जाने के चलते उठे जहरीले धूएं के कारण विद्यालय के बच्चों को बेचैनी एवं सांस लेने में परेशानी के चलते अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। कुछ बच्चों की ज्यादे तकलीफ होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के बगल के खाली जमीन पर कुडे के ढेर में जलाए जाने के दौरान उठे धूएं के कारण स्कूली बच्चों में सांस लेने तकलीफ होने लगी। इस बात की जानकारी होते ही स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके उपरांत अधिकांश बच्चों को स्वस्थ पाए जाने पर उनके घर भेज दिया गया। वहीं कुछ बच्चों को अतिरिक्त सावधानी के तौर पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, कुछ बच्चों को ज्यादे तकलीफ होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें समुचित उपचार प्रदान किया गया। वर्तमान में सभी बच्चे पूर्णतया स्वस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीएचसी सेवरही, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। मौके पर स्थिति सामान्य एवं शांति व्यवस्था कायम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

