कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के कसया व ए0एन0टी0एफ0 थाना बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये व 11,040/ रूपये नकद बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार, राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा झारखण्ड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये व 11,040/- रूपये नकद, 4 अदद मोबाइल बरामद किया। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों आपस में रूपया लगाकर भारी मात्रा में अफीम खरीदते हैं तथा उसी अफीम से हेरोइन बनाते है एवं उस हेरोइन को मंहगे दामों में अलग-अलग ग्राहकों को बेंचकर अधिक मात्रा में लाभ कमाते है तथा अपना खर्चा चलाते हैं । आज भी इन लोगों के द्वारा हेरोइन बनाकर तैयार की गयी थी, जिसे बेंचने हेतु ग्राहकों की तलाश में कुशीनगर आये थे कि तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ हासिल हुई है। जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तस्करो के खिलाफ मुकामी थाने में मु0अ0सं0-0197/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, उ0नि0 सूरज सिंह ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी, उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी, उ0नि0 मनीष कुमार दुबे ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी, उ0नि0 राहुल कमार सिंह, हे0का0 मिथिलेश तिवारी, का0 अर्जुन कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

