नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. बीतों दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई है. इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है. यही वजह रही कि सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम बादल छाए हुए है.
दिल्ली में बीते दिन यानि शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
दिल्ली एनसीआर में बात करें 5 और 6 अप्रैल को बारिश नहीं होगी, लेकिन दिन भर बादल आते जाते रहेंगे. हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी या फिर इससे भी धीमी गति से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. साथ ही आने वाले दिनों में लगातार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7:00 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 अंक बना हुआ है जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 128 गुरुग्राम में 122 गाजियाबाद में 125 ग्रेटर नोएडा में 112 नोएडा में 118 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली की अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

