दुर्ग 6 अप्रैल (आरएनएस) पद्मनाभपुर इलाके में निवेश और लोन के नाम पर लोगों को सपने दिखाकर लाखों की ठगी करने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई और उसके खेल का पर्दाफाश हो गया, 05 अप्रैल 2026 को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मी टाण्डी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रायपुर नाका को गिरफ्तार किया, आरोपी ने पहले सारपल्ली भास्कर को 6 महीने में रकम दोगुना करने का झांसा दिया और भरोसा जीतते हुए करीब 3 लाख रुपये नगद और 7 लाख रुपये ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करवाकर कुल 10 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली, इतना ही नहीं उसी आरोपी ने कविता श्रीवास्तव को भी लोन दिलाने का भरोसा देकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नगद ऐंठ लिए, जैसे ही पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ मामला थाना पद्मनाभपुर पहुंचा जहां अपराध क्रमांक 209/2026 और 210/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और उसे गिरफ्तार कर लिया, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी थाना सुपेला में दर्ज अपराध क्रमांक 813/2024 में शामिल रह चुकी है, यानी यह कोई पहली बार का खेल नहीं बल्कि ठगी का पुराना पैटर्न था, पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके, इस पूरी कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही जिसने तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि रकम दोगुनी करने या आसान लोन दिलाने जैसे लालच में न आएं क्योंकि ऐसे झांसे ही ठगों का सबसे बड़ा हथियार होते हैं, यह मामला एक कड़वी सच्चाई सामने लाता है—लालच जितना बड़ा होगा, नुकसान भी उतना ही भारी होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

