0 कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ताकत
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हर स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा से पार्टी के सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक विचारधारा है, जो लगातार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें और देश के विकास में भागीदार बनें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

