0 मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। छग विधान सभा के बजट सत्र में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आदिवासी अंचलों में वर्षों से प्रलोभन दबाव या अनुचित साधन के माध्यम से भोले भाले आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा था। इसके विरुद्ध मुख्यमंंत्री ने कड़ा कदम उठाते हुए धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सत्र में धर्मांतरण विधेयक 2026 का कानून बनाया है। इसका छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तहेदिल से स्वागत करता है एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज के अध्यक्ष खोडस राम कश्यप महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं कोषाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद बघेल मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम चंद्राकर ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में कश्यप ने बताया कि कुर्मी समाज ने धर्मांतरण के मामले नहीं के बराबर है। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है कि समाज धर्मांतरित व्यक्ति एवं परिवार को समझा बूझाकर समाज में वापस लेगा। कश्यप ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में लाये गये यूजीसी बिल का समर्थन करता है। सर्वोत्तम व्यवस्था प्रधानमंत्री ने की है। सोशल मीडिया में जो इनका विरोध कर रहे है। उनको समाज आमने सामने आकर डिबेट की चुनौती देता है यह कुछ लोगों का षडयंत्र है जो सवर्ण समाज को बदनाम कर अपना स्वार्थ साधने में लगे हुए है। देश के आमजन को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
संदीप
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

