मुंगेली 6 अप्रैल (आरएनएस)नंदी चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मल्हापारा क्षेत्र के शंकर मंदिर के पास दो युवक हाथों में तलवार लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने लगे, माहौल अचानक भय में बदल गया, राहगीर सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन यह दहशत ज्यादा देर टिक नहीं पाई क्योंकि 04 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के सख्त निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील जायसवाल पिता गणेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर वार्ड मुंगेली और आनंद यादव उर्फ भुरवा पिता हेमकुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी राजेंद्र वार्ड पटवापारा मुंगेली के रूप में हुई, दोनों थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश निकले जो खुलेआम हथियार के दम पर लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने मौके पर गवाहों के सामने दोनों के कब्जे से एक-एक लोहे की तलवार बरामद कर जप्त की और तत्काल हिरासत में लिया, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अवैध रूप से हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 124/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और 05 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े और उनकी टीम की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने संभावित बड़े खतरे को टाल दिया, मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत दें और भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

