दुर्ग, 05 अप्रैल 2026 (आरएनएस) — IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टे का खेल अब मैदान से निकलकर मोबाइल और कार के अंदर पहुंच चुका था लेकिन जामुल पुलिस ने इस हाईटेक नेटवर्क पर ऐसा शिकंजा कसा कि क्रेटा में घूम-घूमकर सट्टा चला रहे तीनों आरोपी मौके पर ही धर लिए गए, थाना जामुल पुलिस को 5 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं, सूचना मिलते ही थाना जामुल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने बिना देरी के रेड प्लान किया और मौके पर दबिश दी जहां तीनों आरोपी “BET BHAI 9” नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से IPL मैचों पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए, जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते थे और क्रेटा कार व स्कूटी से घूम-घूमकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे, पकड़े गए आरोपियों में डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा उम्र 28 वर्ष निवासी मठपारा जामुल, कुलेश्वर पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी खेदामारा जामुल और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी उम्र 23 वर्ष निवासी गणेश नगर जामुल शामिल हैं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से iPhone 14 Pro Max सहित तीन मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार क्रमांक CG07BF5311 और एक स्कूटी मेस्ट्रो CG07CG7551 जप्त की जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई, मोबाइल की जांच में करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन के सबूत मिले जिससे साफ हुआ कि यह सट्टा नेटवर्क बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था, पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5, 6, 7 में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, इस पूरी कार्रवाई में जामुल पुलिस और ACCU टीम की अहम भूमिका रही जिन्होंने तकनीकी इनपुट और सटीक दबिश से पूरे खेल का पर्दाफाश किया, दुर्ग पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ऑनलाइन सट्टा अब सिर्फ खेल नहीं बल्कि अपराध है और इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, संदेश बिल्कुल स्पष्ट है ।


