सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति की ओर से राजकीय मिडिल स्कूल नंबर दो सिरसा में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि संस्था की ओर से 170 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। वरिष्ठ समाजसेवी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश मेहता ने अपने स्वर्गीय पिता हरिचंद मेहता व स्वर्गीय माता ईश्वर देवी की याद में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के माध्यम से करवाया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने शिरकत की। भूपेश मेहता ने अपने संबोधन में कहा की संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास बजाज ने जिन उद्देश्यों को लेकर इस संस्था की स्थापना की थी, आज का यह कार्यक्रम इस कड़ी का ही एक रूप है। वे जीवन पर्यंत समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाते रहे, क्योंकि वह खुद एक शिक्षाविद् थे। संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास एक बहुत ही नेक व सराहनीय कदम है और संस्था समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी वह बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था पिछले लगभग 45 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में जी जान से जुटी हुई है और संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास बजाज ने जो एक सेवा रूपी पौधा रोपित किया था, उनकी मेहनत, लगन व समाज के सहयोग से आज यह एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुंचे नरेश मलिक एडवोकेट ने कहा कि श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति अनेक वर्षों से सेवा कार्यों में जुटी हुई है और नर सेवा नारायण सेवा के वाक्य को सही अर्थों में यह संस्था चरितार्थ कर रही है। उन्होंने बच्चों को भी जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव विनीत अरोड़ा, वीरेंद्र अरोड़ा, राय साहब बिश्नोई, सतीश रहेजा, अमित सोढ़ी, मालाराम पारीक, राजीव बजाज, विनोद बंसल, मुंशी राम मेहता, जीत सिंह वर्मा, प्रेम सैनी, सनी कुमार, राजेश बाला, किरण रानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के उप प्रधान रणजीत सिंह टक्कर व स्कूल की प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

