सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। सी.एम.के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में उच्च्तर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की ड्रग प्रीवेंशन सेल के द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुकता के उद्देश्य से महाविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय स्तरीय पोस्टर मेकिंग , स्लोगन लेखन , वाद विवाद , भाषण , एवं पावरपॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के विधाथियों नें बढ़चर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती अंशु उप्पल के अध्यक्षीय भाषण के साथ हुआ। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित व प्रेरित करते हुए, उन्होनों ने कहा कि विधाथीॅ जीवन सदेव सक्रिय रुप सकारात्मक संवाद से कुछ ना कुछ सीखनें के लिए होता हैं। ये जीवन का वो महत्वपूर्ण भाग होता हैं। जिसमें समग्र सीखनें की ललक व जिज्ञासा जागृत होती हैं। इसी समय में यदि विधाथीॅ का सही मार्गदर्शन हो जाए तो उसे सही दिशा मिल सकती हैं। इसलिए कभी भी उचित प्रयोग व प्रतियोगिता से कभी नहीं घबराना चाहिए। हमेंशा सक्रिय रूप से विश्वास के साथ हर शैक्षणिक, रचनात्मक , सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में निरन्तर भाग लेते रहना चाहिए। ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक विकास के साथ साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण व कौशल विकास भी उन्नत होता हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की ड्रग प्रीवेंशन सेल की संयोजिका डाक्टर मन्जु देवी ने भी उपस्थित विधाथीॅगणों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि नशा व उससे संबंधित गतिविधियां हमारे समाज व राष्ट्र के लिए बेहद धातक हैं । इस गम्भीर समस्या को हम सभी ने सहभागिता से समाज से दूर करना हैं । इसलिए इस महाअभियान में सभी को बढ़चर अपनी सक्रिय सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी इसी में समाज कल्याण व राष्ट्रहित निहित हैं । इस प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में एम. ए. हिन्दी की ममता ने प्रथम स्थान एम. ए. राजनिति विज्ञान की इशिता रानी ने द्वितीय स्थान बी.ए दूसरे वर्ष की रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन में बी.ए. द्वितीय वर्ष की उर्वशी ने प्रथम स्थान एम.ए. अर्थशास्त्र की सान्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में बी.ए प्रथम की दीक्षा ने प्रथम स्थान व बी.ए द्वितीय वर्ष की सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में पावरपॉइंट प्रस्तुती में शाह सतनाम जी महाविद्यालय के बी.ए प्रथम वर्ष के अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता को प्राचार्या अन्शु उप्पल ने शुभ आशिष के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की ड्रग प्रीवेंशन सेल के सदस्य डॉ रति तिवारी डॉ सरबन कम्बोज व डॉ रचना भी उपस्थित रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

