सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा की दो पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से पति-पत्नी सहित चार लोगों को लाखों रुपए की 20 ग्राम 200 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम पुराना केलनिया घग्गर बांध पर मौजूद थी । इस दौरान गांव खैरेकां की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक महिला सहित दो युवक आते हुआ दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार बाइक सवार कथित युवक करण सिंह पुत्र निर्मल सिहं व उसकी पत्नी रिया निवासी गांव भंबूर व सागर सिंह पुत्र शक्ति सिंह निवासी गांव गोनियाना,जिला मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 12 ग्राम 610 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की दूसरी पुलिस टीम गांव रोड़ी से गांव जाटान की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव जाटान के नजदीक पंहुची तो सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गया पुलिस पार्टी ने शक के आधार कथित आरोपी युवक गुरदीप सिंह उर्फ ग्रेवाल पुत्र गग्गी सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 7 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

