सिरसा 6 अप्रैल (आरएनएस)। इंडियन नेशनल लोकदल की जिला कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को
जेसीडी विद्यापीठ में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अमर होने के नारे
लगाए। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि चौधरी
देवीलाल ने जिस प्रकार बुजुर्गों के लिए 100 रुपए पेंशन लगाई, हरिजन
चौपालों का निर्माण किया और जच्चा बच्चा जैसी कल्याणकारी योजनाओं के
माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाया, वह आज भी आदर्श है। उन्होंने कृषि
क्षेत्र के मजदूरों को उनके परिश्रम के आधार पर भूमि का मालिक बनाया जो
सीधे तौर पर दर्शाता है कि वे वास्तव में गरीब हितैषी थे। वहीं युवा
इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान कोटली के नेतृत्व में ही पूर्व उपप्रधानमंत्री
चौधरी देवीलाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें युवा
इनेलो के अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन
अर्पित किए। शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर इनेलो
के शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, भगवान कोटली, गुरविंद्र सिंह गिल,
विनोद दड़बी, धर्मवीर नैन, रणधीर जोधकां, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता,
गुरदयाल मेहता, महावीर शर्मा, कृष्ण मेहता, ओमप्रकाश कमेटीवाला, चाननराम,
जरनैल चंदी व रमन मेहता आदि अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद
थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

