कांकेर 6 अप्रैल (आरएनएस) मोबाइल पर आया एक APK लिंक और देखते ही देखते लाखों रुपये साफ, कांकेर के भानुप्रतापपुर में सामने आई इस चौंकाने वाली साइबर ठगी ने हर स्मार्टफोन यूजर को चेतावनी दे दी है, जहां प्रार्थी बिरेंद्र खलको ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर आए एक APK ऐप को डाउनलोड करते ही फोन हैक हो गया और पत्नी के बैंक खाते से जुड़े PhonePe, Google Pay और SBI YONO के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹9,28,500 रुपये पार कर दिए गए, मामला सामने आते ही थाना भानुप्रतापपुर पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, टीम ने तकनीकी जांच, डिजिटल ट्रेल और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और आखिरकार नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय आदित्य चौहान को पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने पूरा अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, इस पूरे ऑपरेशन में उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, एएसआई कैलाश पांडे, आरक्षक कौशल साहू, ज्ञानचंद ठाकुर और महिला आरक्षक गनेश्वरी कोडपी की टीम ने अहम भूमिका निभाई, पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अनजान APK लिंक डाउनलोड करना सीधे बैंक खाते को खतरे में डाल सकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें, क्योंकि साइबर अपराध में एक क्लिक आपकी पूरी जमा-पूंजी खत्म कर सकता है—सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

