वाशिंगटन/यरूशलम,06 अपै्रल। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई है। यह पुष्टि आईआरजीसी ने सोमवार को की। बताया जा रहा है कि संयुक्त हमले में सोमवार को ईरान के कई प्रांतों में कुल 34 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। ईरानी सेना आईआरजीसी ने 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में अब तक अपने कई प्रमुखों को खो दिया है।
एक दिन पहले ही संयुक्त हमले में आईआरजीसी नौसेना खुफिया विभाग के उप प्रमुख बेहनम रेजाई की मौत हुई थी। इससे एक हफ्ते पहले गुरुवार को आईआरजीसी के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी मारे गए थे। वे एक अनुभवी कट्टरपंथी थे और होर्मुज जलडमरूमध्य के रणनीतिक महत्व को कई लोगों से बेहतर समझते थे। बता दें कि ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों पर अपने हमले जारी रखे हुए है। सोमवार को इजरायल में 2 लोगों की मौत हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खादेमी को जून 2025 में आईआरजीसी का खुफिया प्रमुख बनाया गया था। आईआरजीसी ने एक बयान में बताया कि खादेमी ने लगभग 5 दशकों तक ईरान के खुफिया और सुरक्षा तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कई जानकारियां थीं। बता दें कि उनके पूर्ववर्ती मोहम्मद काजेमी भी इजरायली हमलों में मारे गए थे, जो कि आईआरजीसी के एक वरिष्ठ खुफिया प्रमुख की लगातार दूसरी मौत थी।
००

