सीतामढ़ी ,07 अपै्रल ,(आरएनएस)। सीतामढ़ी से बथनाहा, सोनबरसा, सुरसंड, भि_ामोड़, चोरौत व जयनगर होते हुए निर्मली तक प्रस्तावित 188 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन परियोजना की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेलवे ने इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने से पहले एलाइनमेंट के फाइनल सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फाइनल सर्वे में कम से कम चार माह लगेंगे। परियोजना के पूरा होने पर सीतामढ़ी के बथनाहा, सोनबरसा, परिहार, सुरसंड, चोरौत प्रखंड रेलमार्ग से जुड़ जाएंगे।
सीतामढ़ी जंक्शन से शुरू रेलखंड अमघट्टा गुमटी के पास 101.7 कि.मी. तक सीधी आएगी, वहां से टर्न लेते हुए भगवतीपुर, आमघटा, भैरोकोठी, बरियारपुर, रुपौली, बथनाहा, माधोपुर, लतीपुर, कोदरकट, दिग्घी,गोनाही, विशनपुर, बेला, परसाकला, दोस्तियां, अररिया, फारछहिया, चिलड़ा तक जाएगी जहां सोनबरसा में रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है।
उसके आगे हरिहरपुर, दलकावा, रजवाड़ा, पकडिय़ा, दामी, नरंगा, परिहार, मसहा, दुलारपुर, बनौली, सुरसंड, भि_ामोड़ होते हुए चोरौत के रास्ते जयनगर होते हुए निर्मली तक जाएगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) महबूब आलम ने बताया कि राज्य सरकार के ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को पत्र भेजकर इस रेल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

