सिरसा 7 अप्रैल (आरएनएस)। राजकीय नेशनल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता एवं डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन के निर्देशानुसार में इंटर कॉलेज ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर रमेश सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई शिक्षाप्रद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग तथा डिक्लेमेशन प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. स्मृति कम्बोज, डॉ. करमजीत कौर व डॉ. साक्षी मेहता ने निभाई और प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के हानिकारक प्रभावों पर विशेष जोर दिया और सभी को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन:
प्रथम स्थान – अविदित
द्वितीय स्थान – हर्षदीप
तृतीय स्थान – बिंदु
पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग:
प्रथम स्थान – राहुल
द्वितीय स्थान – हरजोत कौर
तृतीय स्थान – सिमरनप्रीत कौर व तानुष बंसल
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – हर्षदीप
द्वितीय स्थान – बिंदु
तृतीय स्थान – लवप्रीत
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। इस अवसर पर नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

