सिरसा 7 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम के लिए जिला के बॉर्डर एरिया में स्थित इंटरस्टेट नाकों पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध किस्म के वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की गई ।इस नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने करीब 197 वाहनों की चेकिंग कर 26 वाहनों के चालन किए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस द्वारा रात्रि के समय लोगों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की टीमें गठित करते हुए नाके लगाकर तथा गश्त आदि करके सुनियोजित ढंग से चैकिंग अभियान चलाया जाता है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अपराधियों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न हो।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं ताकि अपराधी किस्म का व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में पुलिस की नजरों से बच न पाए। अभियान के तहत रात्रि के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेषकर तौर पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति अपना नैतिक उत्तरदायित्व निभाते हुए असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करें ताकि प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन को सुरक्षित वातावरण देने के लिए वचनबद्ध है और अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम कर रहा है। महिलाओं से विशेषतौर पर अपील करते हुए कहा गया है कि वे स्वयं को हेल्पलाइन नंबर-112 पर पंजीकृत करें ताकि जरूरत पडऩे पर जल्द से जल्द उनकी सहायता की जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

