केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में राज्य सम्मेलन सम्पन्न
कोलकाता। विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच आज ‘भारतीय जनता मजदूर सेलÓ (बीजेएमसी) की राज्य स्तरीय सम्मेलन महानगर कोलकाता में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति सम्पन्न हुआ। उक्त उनकी पार्टी आरपीआई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्णब चटर्जी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और 4 मई को यहां दीपावली मनेगी। यह दिन जहां बंगाल के लिए यादगार होगा वहीं इससे देश में भी एक महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित होगा। इस दौरान बीजेएमसी के चेयरमैन डॉ. विश्वप्रिय रॉय चौधरी ने भी अपनी बात कही। इसके साथ ही, बीजेएमसी के कई प्रमुख नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधुमंती गांगुली, प्रदेश अध्यक्ष सुकुमार दास, आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष अमर रॉय, आरपीआई के संयोजक सत्यजीत दास, बीजेएमसी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष माया बाग, बीजेएमसी के प्रदेश महासचिव वासिम अहमद, तपन माइती और मनतोष देव, तथा बीजेएमसी पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मंडल।
इसके अलावा, बीजेएमसी के उपाध्यक्ष सितांशु दास और तरुण दत्ता, बीजेएमसी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुदीप्त रॉय, महासचिव रौनक मुखर्जी, तथा बीजेएमसी पश्चिम बंगाल महिला विंग की महासचिव अनुराधा दास भी उपस्थित रहीं। विभिन्न जिलों से भी प्रमुख नेता शामिल हुए, जादवपुर जिला अध्यक्ष जीत माइती, बापी रॉय (जयनगर), सत्यजीत अधिकारी (आसनसोल), प्रकाश किला (हावड़ा सदर), सुब्रत बनर्जी (हावड़ा ग्रामीण), श्रीतिकान्त मंडल (बोलपुर), राजकुमार मंडल (केएनएसडडी), राजकुमार दत्ता, सुभंकर सरकार (उत्तरी कोलकाता), महेश वाल्मीकि (दक्षिणी कोलकाता के अध्यक्ष), प्रदेश महासचिव प्रसेनजीत कर, तथा बीजेएमसी पश्चिम बंगाल के आीटी सेल से बिप्लब पोद्दार। इनके अलावा भी, ‘भारतीय जनता मजदूर सेलÓ के कई अन्य प्रमुख नेता इस बैठक में उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

