रांची 7 अप्रैल (आरएनएस)। युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संदेश को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया, जहां उभरते हुए युवा दिव्यांग खिलाडिय़ों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शाखा की ओर से खिलाडिय़ों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कार्ड के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर समाज में शांति और एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल की। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गोयनका, सोनम अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, शायरी अग्रवाल, शिल्पा लोहिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया द्वारा दी गई। यह आयोजन न केवल खिलाडिय़ों के सम्मान का मंच बना, बल्कि समाज में समावेशिता, शांति और प्रेरणा का संदेश भी देने में सफल रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

