रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने गुढिय़ारी सीएसईबी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने पहाड़ी चौक से पैदल मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अगुवाई में लोग और कार्यकर्ता सीएसईबी कार्यालय पहुंचे।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार और बिजली ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने अधिकारियों को बाहर बुलाया और कहा कि मैं एसी कमरे में आकर बात नहीं करूंगा। उन्होंने अधिकारियों से धूप में बात की ताकि एसी में रहने वाले अधिकारी गर्मी से परेशान जनता की तकलीफ महसूस कर सकें।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

