भैयाथान, 07 अप्रैल (आरएनएस)। अटल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी मंडल भैयाथान द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने भाजपा की स्थापना, वैचारिक आधार और संगठन की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और संगठनात्मक ढांचे की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के कार्यों में आगे रहने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

