-दिए आवश्यक निर्देश
सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)।। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को किरण एस. द्वारा थाना कमलापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, पोर्टलों पर डाटा फीडिंग और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। आईजी ने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर एवं फ्लाई शीट सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर प्रविष्टियों की गुणवत्ता परखी। इसके अलावा साइबर सेल,कंप्यूटर कक्ष, बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने यक्ष एप व अन्य पोर्टलों पर डाटा फीडिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ शत-प्रतिशत फीडबैक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी ने बीट पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए सघन गश्त, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और जनता के बीच ‘पुलिस मित्रÓ के रूप में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बीट सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट
डीजी रेलवे ने जीआरपी सीतापुर में नवनिर्मित बैरक का किया लोकार्पण
-उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
फोटो-02
सीतापुर। मंगलवार को डीजी रेलवे श्री प्रकाश ने जीआरपी थाना सीतापुर में नवनिर्मित बैरक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एसआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, कमांडेंट 11वीं बटालियन पीएसी विद्यासागर मिश्रा, एएसपी सिटी विनायक पाल भोसले सहित जीआरपी, आरपीएफ और पीएसी के अधिकारी मौजूद रहे। नवनिर्मित बैरक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें स्वच्छ आवासीय व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीजी रेलवे ने कहा कि इस बैरक से पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे उनके मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि जीआरपी में अधोसंरचना विकास और पुलिस कर्मियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान डीजी रेलवे ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि थानों को हरा-भरा बनाना सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके बाद उन्होंने सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षी रजनीश यादव व महिला आरक्षी निर्दोष गंगवार को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

