रायपुर 8 अप्रैल (आरएनएस) डी.डी. नगर इलाके में आधी रात को राह चलते लोगों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने वाले लुटेरों का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया, दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी और 3 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 5 को गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और चाकू जब्त किए गए हैं, मामला तब सामने आया जब सत्ती बाजार निवासी निखिल शर्मा ने 30 मार्च 2026 की रात करीब 1:30 बजे ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से लौटते वक्त रायपुरा ओवरब्रिज के पास 3-4 युवकों द्वारा चाकू दिखाकर सोने की चैन, नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटे जाने की रिपोर्ट थाना डी.डी. नगर में दर्ज कराई, इससे पहले 27 मार्च की रात सेक्टर-06 भिलाई जाने के दौरान एक अन्य प्रार्थी की गाड़ी खराब होने पर उसी इलाके में स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे डरा धमकाकर आईफोन 12, बैग, दस्तावेज और बैंक संबंधी सामान लूट लिया था, लगातार दो वारदातों से इलाके में दहशत फैल गई थी, दोनों मामलों में थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 210/26 और 236/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल और डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की, इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरोह को धर दबोचा गया, पूछताछ में सभी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, गिरफ्तार आरोपियों में भूपेश कुमार साहू (उम्र 19 वर्ष) पिता दिलीप कुमार साहू, निवासी तेली धर्मशाला के आगे तिलक देवांगन का मकान, अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर और हयांश उर्फ अयान पाल (उम्र 18.5 वर्ष) पिता राजू पाल, निवासी बजरंग नगर पानी टंकी के पास आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर शामिल हैं, इनके साथ 3 विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक भी इस गैंग में सक्रिय भूमिका में पाए गए, पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर यह बड़ी कार्रवाई शहरवासियों के लिए राहत की खबर है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी कि रात की सुनसान सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी अपराधियों के लिए मौका बन सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

