कांकेर 8 अप्रैल (आरएनएस) जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई के घर को आग के हवाले कर दिया और पूरा आशियाना राख में बदल गया, घटना 06 अप्रैल 2026 की सुबह की है जब प्रार्थिया श्यामबती गावड़े (उम्र 35 वर्ष) महुआ बिनने गई थीं और उनके पति देव शंकर गावड़े काम के लिए सोड़वापारा गए हुए थे, दोपहर करीब 4 बजे जब वह घर लौटीं तो सामने का दृश्य देखकर दहशत में आ गईं क्योंकि उनका जेठ बल्लू राम गावड़े हाथ में जलती लकड़ी लेकर उनके घर में आग लगा चुका था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था, भयभीत महिला तुरंत अपने पति को सूचना देने सोड़वापारा भागी, दोनों जब वापस लौटे तो उनका पूरा घर जलकर राख हो चुका था, घटना की रिपोर्ट थाना सिकसोड़ में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 07/26 के तहत BNS की धारा 326(g) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिकसोड़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी बल्लू राम गावड़े (उम्र 50 वर्ष) पिता सोमू राम गावड़े निवासी मेटाबोदली पटेल पारा को 08 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी की भूमिका स्पष्ट हुई और उसके द्वारा इस्तेमाल किया गया जला हुआ लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर पुलिस ने जब्त किया, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है, पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामजी तारमे के नेतृत्व में सउनि तुमेष्वर साहू, सउनि मतराम बरिहा, प्र.आर. लखमू वट्टी, आरक्षक सरजु नेताम और कार्तिक सिनेन्द्र की टीम ने अहम भूमिका निभाई, पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध पर नियंत्रण में जनता की भूमिका भी उतनी ही जरूरी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें क्योंकि एक छोटी जानकारी बड़े अपराध को रोक सकती है, इस घटना ने यह साबित कर दिया कि गुस्से और विवाद की आग अगर भड़क जाए तो सबसे पहले इंसान का अपना ही घर जलता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

