प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा दुख जताया है।
इस बावत पार्टी की एक शोक सभा अपराहन शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित कार्यालय पर हुई।? कहां गया कि वह 6 दशकों से भी अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की बेहद खास थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्य समिति की सदस्य भी रहीं। आपातकाल के बाद यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष का पदभार संभाला।
वक्ताओं ने कहा कि बाराबंकी निवासी किदवई ने उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री पद को भी सुशोभित किया। उम्र संबंधी बीमारी के कारण बुधवार को प्रात: 4 बजे नोएडा के एक निजी अस्पताल में देश की इस महान राजनीतिज्ञ ने अंतिम सांस ली।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने दिवंगत नेत्री के आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा।
इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला,सुष्मिता यादव, अनूप त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, प्रतिमा त्रिपाठी, सचिन कुशवाहा, अफऱोज़ अहमद अभ्युदय त्रिपाठी, मनहा खान, भारत लाल, इश्तियाक अहमद, नयन कुशवाहा, तबरेज़ अहमद, राकेश पटेल, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, राकेश श्रीवास्तव, मुख्तार अहमद, डॉ अनिल गौड़, नाज़ खान, देवेंद्र कुमार, रिज़वाना बेगम आदि थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

