प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। भानु प्रताप सिंह क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 26 रन से हराकर केएस स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन (शिव गौतम 72, आर्यन यादव 24, शिवम केसरवानी 2/23, दिव्यांशु व मृत्युंजय सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 101 रन (अनिमेष यादव 40, शिवम केसरवानी 13, नितेश यादव 2/14, शशांक मौर्य व शिव गौतम एक-एक विकेट) ही बना सकी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

