प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। फाफामऊ क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब को पांच विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। फाफामऊ मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन (शाहजान अहमद 31, संकल्प त्रिपाठी 22, ऐमन सिद्दीकी 17, सुहैब खान 15, गौरव पाठक 3/26, अश्वनी दुबे 2/18, गुलशन वर्मा 2/30, ध्रुव प्रताप सिंह 2/31 बनाए)। जवाब भी फाफामऊ क्लब ने 20.2 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन (सौरभ प्रताप सिंह 59, गुलशन वर्मा 39, शुभम सोनकर 2/36, अनुज सिंह परिहार, प्रखर मालवीय, ऐमन सिद्दीकी एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में राहुल सिंह व अजय कुमार अंपायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

