चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 8 अप्रैल (आरएनएस)। फरहत अली क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज बी को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए हैं। विजेता टीम के हुजैफा हाड के सटीक गेंदबाजी ( 5 – 1 – 11 – 4 ) कर जीत में नायक बनी।
बुधवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज बी ने 23 ओवर में 93 रन ( अनंत वैभव 23, माविया 20 रन, हुजैफा हाड 4/11, रेहान वजहत 2/16, आयुष्मान 2/20 ) पर बनाए। जवाब में फरहत अली क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 94 रन ( सक्षम अग्रहरी 49 नाबाद, मो. अकसम अली 34 अविजित रन प्रिंस कुशवाहा 1/17 ) पर बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व विपिन केशरवानी ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

