कांकेर 8 अप्रैल (आरएनएस) शहर में संदिग्ध गतिविधियों और अड्डेबाजी पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि स्कूल के पास बैठकर गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त 4 युवकों को मौके से दबोच लिया गया, थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस को सूचना मिली कि गोविन्दपुर क्षेत्र में सेंट माइकल स्कूल के पास कुछ युवक संदिग्ध हालत में अड्डेबाजी कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे के नेतृत्व में साइबर टीम और पुलिस स्टाफ ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया, पूछताछ और मौके की स्थिति के आधार पर चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया, गिरफ्तार आरोपियों में कीर्तन कुमार मरकाम (22 वर्ष) निवासी मललडोबरी, रितेश कुमार भाद्धाज (18 वर्ष), सौरभ सेन (24 वर्ष) और दुर्गेश कुमार मतलाम (19 वर्ष) निवासी सिदेसर थाना कांकेर शामिल हैं, पुलिस का कहना है कि ये सभी युवक संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होकर अड्डेबाजी कर रहे थे जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, कांकेर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नशा, अड्डेबाजी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी हर हरकत पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें, आपकी एक छोटी सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है, यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के लिए कांकेर में कोई जगह नहीं बची है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

