रांची 8 अप्रैल (आरएनएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, रांची समर्पण शाखा द्वारा नि:शुल्क आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर लालपुर स्थित 7 सी सरकार मेंशन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नि:शुल्क डी-क्लब (डायबिटिक क्लब) के माध्यम से लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अस्पताल के कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, शाखा सचिव रेखा राईका, पूजा लाडिया, आशा सोनथालिया, पिंकी शर्मा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

