रांची 8 अप्रैल (आरएनएस)। बेरमो में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की रीजनल कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए के. एन. त्रिपाठी ने कहा कि मजदूरों की आवाज को देश भर में दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देता रहा है और आगे भी मजदूरों के हक की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन पहले की तुलना में और अधिक मजबूत हुआ है तथा आने वाले समय में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन को और सशक्त बनाया जा सके। त्रिपाठी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों का हक मारने वाले सावधान हो जाएं। यदि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ेगा और न्याय दिलाने का काम करेगा।
बैठक में मजदूर हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

